सहारनपुर: दिल्ली रोड पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बड़ी बैठक, सहारनपुर में 18 साल बाद हुआ आयोजन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर ब्रांच ने दिल्ली रोड के होटल सभागार में यूपी आईएमए स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक रविवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित की, जिसमें प्रदेश भर से करीब 150 चिकित्सक शामिल हुए। यू.पी.आई.एम.ए. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि सरकार को चिकित्सकों के पंजीकरण, फायर और प्रदूषण एनओसी की प्रक्रियाओं को सरल बनाना चाहिए।