सगड़ी: सुरदहपार के पूर्व प्रधान ने मतदाता सूची से नाम काटने का लगाया आरोप, उच्च अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की
Sagri, Azamgarh | May 20, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के सुरदहपार के पूर्व प्रधान हरिनारायण यादव ने मतदाता सूची से नाम काटने का गंभीर आरोप लगाया है । उनका कहना है कि उनके ग्राम सभा के कई लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है । हरिनारायण यादव ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया व जांच की मांग की गई है ।