श्रीडूंगरगढ़: गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप, कोर्ट के आदेश पर श्रीडूंगरगढ थाने में मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में अभयसिंहपुरा निवासी भागूराम मेघवाल ने अपनी गर्भवती बेटी कविता की हत्या कर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवाद के अनुसार कविता इंदपालसर हीरावतान निवासी रामावतार नायक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप