दुधि: बभनी में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से नगद व जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में अज्ञात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लगभग दो लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।