Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बैंसलात क्षेत्र ने फिर दिखाई एकजुटता, गौरव गौतम पर जताया भरोसा #palwalnews #palwal #haryana #HaryanaNews #viralpost Gaurav Gautam #faridabad

Palwal, Palwal | Jul 26, 2026

MORE NEWS

004
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 03 अगस्त 2026

*"नशा मुक्त भारत" अभियान अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स सेल  स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: 141 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में  पलवल पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उटावड थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल  स्टाफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 141 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को  गिरफ्तार किया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल  स्टाफ  प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान ने बताया कि एएसआई सिराजुद्दीन के नेतृत्व में उटावड चौक पर गश्त व चेकिंग के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ स्मैक/हेरोइन लेकर सप्लाई करने के लिए गुडावली से उटावड रोड की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल  स्टाफ टीम द्वारा घुडावली-उटावड रोड पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद गुडावली की ओर से एक मोटरसाइकिल (नंबर HR-96C-8954) आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान:
 1. चालक साबिर निवासी शिकारपुर थाना तावडू, जिला नूंह।
 2. आकिल निवासी ढकलपुर, थाना उटावड, जिला पलवल।

तलाशी एवं नशीले पदार्थ की बरामदगी:
नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट / राजपत्रित अधिकारी श्री श्रवण कुमार (नायब तहसीलदार, हथीन) की मौजूदगी में आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी साबिर की जेब से पारदर्शी पन्नी में तीन गोलों के रूप में नशीला पदार्थ स्मैक/हेरोइन बरामद हुआ। जिसका कांटे पर वजन करने पर कुल बरामद हेरोइन/स्मैक का वजन 141 ग्राम पाया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से सप्लायरों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है।

थाना उटावड में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करने उपरांत आरोपी आकिल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया जबकि आरोपी साबिर को मुख्य स्त्रोत बारे एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

004 प्रैस नोट-जिला पलवल दिनांक 03 अगस्त 2026 *"नशा मुक्त भारत" अभियान अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: 141 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।* पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में पलवल पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उटावड थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 141 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान ने बताया कि एएसआई सिराजुद्दीन के नेतृत्व में उटावड चौक पर गश्त व चेकिंग के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ स्मैक/हेरोइन लेकर सप्लाई करने के लिए गुडावली से उटावड रोड की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ टीम द्वारा घुडावली-उटावड रोड पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद गुडावली की ओर से एक मोटरसाइकिल (नंबर HR-96C-8954) आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान: 1. चालक साबिर निवासी शिकारपुर थाना तावडू, जिला नूंह। 2. आकिल निवासी ढकलपुर, थाना उटावड, जिला पलवल। तलाशी एवं नशीले पदार्थ की बरामदगी: नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट / राजपत्रित अधिकारी श्री श्रवण कुमार (नायब तहसीलदार, हथीन) की मौजूदगी में आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी साबिर की जेब से पारदर्शी पन्नी में तीन गोलों के रूप में नशीला पदार्थ स्मैक/हेरोइन बरामद हुआ। जिसका कांटे पर वजन करने पर कुल बरामद हेरोइन/स्मैक का वजन 141 ग्राम पाया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से सप्लायरों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है। थाना उटावड में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करने उपरांत आरोपी आकिल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया जबकि आरोपी साबिर को मुख्य स्त्रोत बारे एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

सीआईए होडल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
दो आरोपी गिरफ्तार, 100 फर्जी एयरटेल सिम कार्ड और महिंद्रा थार गाड़ी बरामद
पलवल। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए होडल पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के नाम पर जारी किए गए 100 फर्जी एयरटेल सिम कार्ड तथा वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की है।
सीआईए होडल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि 03 अगस्त 2026 को एएसआई मुबारिक अली पुलिस टीम के साथ बस अड्डा होडल पर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मो. कैफ और सुभान पुत्र इरशाद दिल्ली से फर्जी सिम कार्ड खरीदकर साइबर ठगों को बेचने का काम करते हैं। दोनों आरोपी आज काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर फर्जी सिम कार्ड बेचने के उद्देश्य से पुन्हाना मोड़, होडल से पुन्हाना की ओर जाने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहता पट्टी मोड़, पुन्हाना रोड के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक संदिग्ध काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी वहां आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को घेरकर रोक लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
मो. कैफ पुत्र रहिस, निवासी पेमा रोड, पुन्हाना, थाना शहर पुन्हाना, जिला नूंह, हाल आबाद मुस्तफाबाद, नई दिल्ली।
सुभान मालिक पुत्र इरशाद मालिक, निवासी गांव जानसट, तहसील जानसट, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, हाल आबाद मुस्तफाबाद, नई दिल्ली।
बरामदगी
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मो. कैफ के कब्जे से एयरटेल कंपनी के 50 फर्जी सिम कार्ड तथा आरोपी सुभान के कब्जे से एयरटेल कंपनी के 50 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 100 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा, अपराध में प्रयुक्त महिंद्रा थार गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
कानूनी कार्रवाई एवं पुलिस रिमांड
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना होडल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं दूरसंचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों, साइबर ठगों तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

सीआईए होडल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार, 100 फर्जी एयरटेल सिम कार्ड और महिंद्रा थार गाड़ी बरामद पलवल। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए होडल पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के नाम पर जारी किए गए 100 फर्जी एयरटेल सिम कार्ड तथा वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की है। सीआईए होडल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि 03 अगस्त 2026 को एएसआई मुबारिक अली पुलिस टीम के साथ बस अड्डा होडल पर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मो. कैफ और सुभान पुत्र इरशाद दिल्ली से फर्जी सिम कार्ड खरीदकर साइबर ठगों को बेचने का काम करते हैं। दोनों आरोपी आज काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर फर्जी सिम कार्ड बेचने के उद्देश्य से पुन्हाना मोड़, होडल से पुन्हाना की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहता पट्टी मोड़, पुन्हाना रोड के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक संदिग्ध काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी वहां आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को घेरकर रोक लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण मो. कैफ पुत्र रहिस, निवासी पेमा रोड, पुन्हाना, थाना शहर पुन्हाना, जिला नूंह, हाल आबाद मुस्तफाबाद, नई दिल्ली। सुभान मालिक पुत्र इरशाद मालिक, निवासी गांव जानसट, तहसील जानसट, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, हाल आबाद मुस्तफाबाद, नई दिल्ली। बरामदगी पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मो. कैफ के कब्जे से एयरटेल कंपनी के 50 फर्जी सिम कार्ड तथा आरोपी सुभान के कब्जे से एयरटेल कंपनी के 50 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 100 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा, अपराध में प्रयुक्त महिंद्रा थार गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कानूनी कार्रवाई एवं पुलिस रिमांड पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना होडल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं दूरसंचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों, साइबर ठगों तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

नलहर महादेव मंदिर नुहू मेवात में पहुंचकर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

#palwal #nuhmandir #HaryanaNews #gauravgautamindia #gauravgautampalwal #mewat_news Gaurav Gautam

नलहर महादेव मंदिर नुहू मेवात में पहुंचकर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद #palwal #nuhmandir #HaryanaNews #gauravgautamindia #gauravgautampalwal #mewat_news Gaurav Gautam

Palwal, Palwal | Aug 3, 2026

बैंसलात क्षेत्र ने फिर दिखाई एकजुटता, गौरव गौतम पर जताया भरोसा #palwalnews #palwal #haryana #HaryanaNews #viralpost Gaurav Gautam #faridabad - Palwal News