जहानाबाद: मिल्की गांव के समीप हयवा के टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल, जिसमें एक को डॉक्टरों ने किया मृत
जहानाबाद बिहार शरीफ सड़क मार्ग पर मिल्की गांव के समीप एक बाइक को हयावा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसपर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया जहां एक को जांच के उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल अनंतपुर गांव निवासी जय शंकर कुमार है। जबकि मृतक पेउता गांव का निवासी राज रौशन कुमार है।