बलरामपुर: बलरामपुर में 'हर घर जल हर घर नल' योजना अधर में, करोड़ों की योजनाएँ धीमी, 629 में केवल 177 गांवों में बनी टंकियां
ज़िले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का सपना अभी भी अधूरा है। 900 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2026 तक सभी 629 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियाँ खड़ी करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक महज़ 177 गांवों में ही निर्माण पूरा हो पाया है। विभाग को लगभग 700 करोड़ रुपये प्राप्त होने के बावजूद अधिकांश काम अधर में लटके हैं।