मरवाही: मरवाही में सूने मकान में चोरी, नकदी और चांदी के जेवरात हुए पार, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नगर पंचायत मरवाही अंतर्गत बड़े चलचली वार्ड क्रमांक-1 में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर का छप्पर खोलकर अंदर घुसे और नगदी सहित चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बड़े चलचली निवासी ओम रैदास बीते दिन अपनी पत्नी भानमती और पुत्र आयुष के साथ इलाज कराने रायपुर गए हुए थे।