निघासन: चुराटांडा गांव में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चुरा टांडा गांव निवासी पीड़ित मुकेश कुमार सिंह पुत्र मुन्ना सिंह के घर में बीते 15 मार्च 2025 को पुत्र के जन्मदिन को लेकर दावत चल रही थी। पड़ोसी विशाल सिंह, अवधेश सिंह ,विनोद सिंह व सोहन सिंह ने पीड़ित के घर में घुसकर रिश्तेदारों से मारपीट की थी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।