रफीगंज: रफीगंज के कोटवारा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर हुई मारपीट, पांच लोग घायल
कोटवारा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में मोती यादव, लक्ष्मी देवी, सुषमा कुमारी, बिंदु कुमार, प्रदीप यादव घायल हो गया। घायलों को रफीगंज CHC में लाया गया। जहां डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह एवं सुबोध कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। शनिवार संध्या 5:00 बजे घायल ने बताया कि गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट की घटना घटित हुई।