रफीगंज: शहर के RBR खेल मैदान में महात्मा गणिनाथ गोविंद जयंती के 32वें समारोह को लेकर हुई बैठक, विनय बने प्रखंड अध्यक्ष
रफीगंज शहर के RBR खेल मैदान में महात्मा गणिनाथ गोविंद जयंती की 32वां समारोह को लेकर शनिवार की संध्या करीब 5:00 बजे बैठक आयोजित की गई। तथा कमेटी का गठन किया गया। उपस्थित लोगों ने विनय कुमार गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया। बैठक में 30 अगस्त को महात्मा गणिनाथ गोविंद जयंती के 32वां समारोह मनाने की तिथि तय हुई।