रफीगंज: रफीगंज मखदुमपुर पथ के आती मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार घायल, दूसरा फरार
रफीगंज आती मोड़ के पास रफीगंज से गोह जाने में दादर निवासी रमेश प्रजापति के 17 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे संजीव कुमार घायल हो गए। घायल को 112 के द्वारा भर्ती कराया गया। शनिवार रात्रि 8:00 बजे डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए घायल को औरंगाबाद रेफर किया गया है।