नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक एक घाटमपुर में हरिजन बस्ती में बिजली की समस्या बनी हुई है। वार्ड में आदे से ज्यादा बस्ती में बिजली सप्लाई चालू है। हरिजन बस्ती में बिजली सप्लाई बंद किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की।