गोपालगंज: ईश्वर पट्टी गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट, युवती समेत तीन घायल
विशंभरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वर पट्टी गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ईश्वर पट्टी गांव निवासी प्रिंस कुमार यादव, टुनटुन यादव तथा प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि प्रिंस कुमार यादव का गांव के ही एक व्यक्ति से पैसों के