महसी: मक्कापुरवा में आवारा कुत्ते के आतंक से 7 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा में बुधवार गुरुवार की देर रात करीब ढाई बजे एक आवारा पागल कुत्ते ने घरों में सो रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिससे सात लोग घायल हो गए। हमले में शिव कुमारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी शिवपुर में हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।