ऊंचाहार: मसौदाबाद के बुजुर्ग से एक व्यक्ति ने धोखे से लिखवाई जमीन, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार-बुजुर्ग की जमीन को एक व्यक्ति ने धोखे से अपने नाम करा ली,बुजुर्ग की बेटी ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है।मसौदाबाद मजरे धौरहरा गाँव के जगदीश बुजुर्ग है, जिनकी करीबन 3 बीघे जमीन को तरैया मजरे रोहनियां गाँव के एक व्यक्ति ने धोखे से बैनामा व दानपात्र के जरिये अपने नाम करा ली, जानकारी होने पर उसकी इकलौती बेटी सुशीला ने कोतवाली में तहरीर दी है।