Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

शिमला शहरी: हिमाचल में लॉटरी शुरू करने को लेकर भाजपा के आरोपों पर सीएम ने शिमला में कहा- भाजपा शासित कई राज्यों में चल रही लॉटरी

Shimla Urban, Shimla | Aug 8, 2025
हिमाचल में लॉटरी शुरू करने को लेकर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर सीएम ने कहा कि भाजपा शासित कई राज्यों में लॉटरी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से शुरू की गई लॉटरी के टिकट ऑनलाइन ही बिकेंगे, यह दुकानों में नहीं मिलेंगे। विधायक सुधीर शर्मा की ओर से अपने जन्मदिन के अवसर पर आपदा प्रभावित परिवारों को 51 लाख रुपये की राशि वितरित करने के

MORE NEWS

शिमला समर फेस्टिवल...एक फोटो तो बनती हैं.. यदि आप ने भी खिंचवाई है तो कमेंट बॉक्स में करें शेयर...

शिमला समर फेस्टिवल...एक फोटो तो बनती हैं.. यदि आप ने भी खिंचवाई है तो कमेंट बॉक्स में करें शेयर...

Shimla Urban, Shimla | Jun 12, 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व : नड्डा

शिमला के पर्यटन विकास एवं होटल उद्योग से जुड़े विषयों पर होटल व्यवसायी संजय ठाकुर से की विस्तृत चर्चा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज शिमला के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी श्री संजय ठाकुर से होटल कॉम्बरमेर में भेंट की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा एवं होटल व्यवसायी श्री संजय ठाकुर के बीच शिमला में पर्यटन की संभावनाओं, होटल उद्योग के समक्ष चुनौतियों तथा पर्यटन क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति प्रदान की है, जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश को मिल रहा है।
बैठक के दौरान श्री नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित साहित्य भी श्री संजय ठाकुर को भेंट किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की।
श्री नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सांसद हर्ष महाजन, सुरेश कश्यप, सिकंदर कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व : नड्डा शिमला के पर्यटन विकास एवं होटल उद्योग से जुड़े विषयों पर होटल व्यवसायी संजय ठाकुर से की विस्तृत चर्चा शिमला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज शिमला के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी श्री संजय ठाकुर से होटल कॉम्बरमेर में भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा एवं होटल व्यवसायी श्री संजय ठाकुर के बीच शिमला में पर्यटन की संभावनाओं, होटल उद्योग के समक्ष चुनौतियों तथा पर्यटन क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति प्रदान की है, जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश को मिल रहा है। बैठक के दौरान श्री नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित साहित्य भी श्री संजय ठाकुर को भेंट किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। श्री नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर सांसद हर्ष महाजन, सुरेश कश्यप, सिकंदर कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Shimla Urban, Shimla | Jun 12, 2026

मॉल रोड की यादें और पान का जायका, जेपी नड्डा का शिमला अंदाज

मॉल रोड की यादें और पान का जायका, जेपी नड्डा का शिमला अंदाज

Shimla Urban, Shimla | Jun 12, 2026

#अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शिमला रेड टीम बनी चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत संजौली के राजीव गांधी बहुउद्देशीय खेल मंच एवं मैदान पर आयोजित ‘नशा छोड़ो-खेल खेलो’ अंडर-21 पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज शिमला रेड और मंडी की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें शिमला रेड टीम ने 3-2 मुकाबला जीत कर खिताब अपने नाम किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने विजेता टीम को चमचमाती रनिंग ट्रॉफी तथा एक लाख रुपए की राशि इनाम के रूप में प्रदान की जबकि उप विजेता टीम को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी तरह मंडी से सियाल बेस्ट अटैकर, शिमला रेड से कृश बेस्ट सेटर, कुल्लू से हिमांशु लिब्रो तथा शिमला रेड से पीयूष बेस्ट ब्लॉकर चयनित किए गए, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरीश जनारथा ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहली कोशिश थी जिसमें हम सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है जैसा संजौली वासियों ने सोचा था वैसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान में वॉलीबॉल की सफल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है जिसमें पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी 20-20 हजार रुपए की राशि जिला प्रशासन द्वारा देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा "मैं आश्वस्त करना चाहता हूं की अंडर-19 स्कूलों के कैंप भी इसी खेल मैदान में आयोजित करवाए जाएंगे जिसके लिए उन्होंने समस्त कोचों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों की कोचिंग इस खेल मैदान में निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां पर ओपन खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा नगर परिषद शिमला संयुक्त रूप से इस खेल मैदान में किस समय कौन सा खेल खेलना है इसका शेड्यूल जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलने का समय देना भी जरूरी है ताकि उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। उन्होंने वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन समिति का भी सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता को शामिल किया गया है और यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता राजीव गांधी बहुउद्देशीय खेल मंच एवं मैदान में 8 जून से 12 जून तक लगातार जारी रही, जिसमें 13 टीमों ने भाग लिया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने विधायक का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि उपयुक्त शिमला के दिशा निर्देशानुसार इस ग्रीष्मोत्सव में पहली बार बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के लिए एक महीने पहले से ही योजनाएं एवं रूपरेखा बनानी शुरू कर दी गई थी जिस कारण आज इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका है।
इस अवसर पर पार्षद अंकुश शर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा, नायब तहसीलदार भीष्म कंवर, आयोजन समिति के प्रतिनिधियों में दविंदर सरस्वती, डी एस माउंटेन, राजकुमार, दलबीर धौलटा, रमेश चौहान, दिनेश चिल्लटा तथा जी एंड के राइफल के कोच, सभी जिलों से आए कोच, खिलाड़ी तथा खिलाड़ियों के अभिभावकगण व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

#अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शिमला रेड टीम बनी चैंपियन अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत संजौली के राजीव गांधी बहुउद्देशीय खेल मंच एवं मैदान पर आयोजित ‘नशा छोड़ो-खेल खेलो’ अंडर-21 पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज शिमला रेड और मंडी की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें शिमला रेड टीम ने 3-2 मुकाबला जीत कर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने विजेता टीम को चमचमाती रनिंग ट्रॉफी तथा एक लाख रुपए की राशि इनाम के रूप में प्रदान की जबकि उप विजेता टीम को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी तरह मंडी से सियाल बेस्ट अटैकर, शिमला रेड से कृश बेस्ट सेटर, कुल्लू से हिमांशु लिब्रो तथा शिमला रेड से पीयूष बेस्ट ब्लॉकर चयनित किए गए, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरीश जनारथा ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहली कोशिश थी जिसमें हम सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है जैसा संजौली वासियों ने सोचा था वैसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान में वॉलीबॉल की सफल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है जिसमें पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी 20-20 हजार रुपए की राशि जिला प्रशासन द्वारा देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा "मैं आश्वस्त करना चाहता हूं की अंडर-19 स्कूलों के कैंप भी इसी खेल मैदान में आयोजित करवाए जाएंगे जिसके लिए उन्होंने समस्त कोचों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों की कोचिंग इस खेल मैदान में निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां पर ओपन खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा नगर परिषद शिमला संयुक्त रूप से इस खेल मैदान में किस समय कौन सा खेल खेलना है इसका शेड्यूल जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलने का समय देना भी जरूरी है ताकि उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। उन्होंने वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन समिति का भी सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता को शामिल किया गया है और यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता राजीव गांधी बहुउद्देशीय खेल मंच एवं मैदान में 8 जून से 12 जून तक लगातार जारी रही, जिसमें 13 टीमों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने विधायक का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि उपयुक्त शिमला के दिशा निर्देशानुसार इस ग्रीष्मोत्सव में पहली बार बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के लिए एक महीने पहले से ही योजनाएं एवं रूपरेखा बनानी शुरू कर दी गई थी जिस कारण आज इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका है। इस अवसर पर पार्षद अंकुश शर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा, नायब तहसीलदार भीष्म कंवर, आयोजन समिति के प्रतिनिधियों में दविंदर सरस्वती, डी एस माउंटेन, राजकुमार, दलबीर धौलटा, रमेश चौहान, दिनेश चिल्लटा तथा जी एंड के राइफल के कोच, सभी जिलों से आए कोच, खिलाड़ी तथा खिलाड़ियों के अभिभावकगण व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Shimla Urban, Shimla | Jun 12, 2026

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे मालरोड़

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे मालरोड़

Shimla Urban, Shimla | Jun 12, 2026

शिमला शहरी: हिमाचल में लॉटरी शुरू करने को लेकर भाजपा के आरोपों पर सीएम ने शिमला में कहा- भाजपा शासित कई राज्यों में चल रही लॉटरी - Shimla Urban News