नरपतगंज: मानिकपुर में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है जांच
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के वार्ड में 14 अमरोरी गांव में संदेहास्पद स्थिति में 22 वर्षीय विवाहिता का मौत का मामला सामने आया है। मामले में मायके वालों के द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रहे हैं।