बालोद: शीतला मंदिर में देव पंच बदलने पर गांव की बैठक में मारपीट, पूर्व सरपंच के बेटे ने उपसरपंच के भतीजे को चाकू से मार डाला
Balod, Balod | Apr 3, 2026 बालोद SDOP बोनिफास एक्का ने बताया कि डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर के फंड और देव पंच बदलने को लेकर बुलाई गई ग्रामीण बैठक हिंसक हो गई, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पूर्व सरपंच के बेटे ने उप सरपंच के भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार शाम 4 बजे जोगीभाट में अंतिम संस्कार की गई है।