कुनकुरी: मानसून में बढ़ा बीमारी का खतरा, सीएमएचओ ने दुलदुला सहित जिले भर के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की
मानसून के आगमन के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में सीएमएचओ जी.एस. जात्रा ने शनिवार को दुलदुला विकासखंड सहित पूरे जिले के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डायरिया, मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार जैसी बीमारियों से बचने के लिए उबला या शुद्ध पानी पिएं, स्वच्छ और ताज़ा भोजन करें तथा घर के आसपास पानी जमा न होने दें।