केकड़ी: केकड़ी में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 11 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे फोरलेन सड़क का शिलान्यास
Kekri, Ajmer | Jul 3, 2026 केकड़ी में नसीराबाद-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण के शिलान्यास को लेकर 11 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केकड़ी दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं।इस संबंध में शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।कहा कि क्षेत्र की वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क का सपना अब साकार होगा।