बिदुपुर: चकोसन बाजार में 55 वर्षीय ठेकेदार की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकोसन बाजार में मंगलवार को 55 वर्षीय ठेकेदार विनोद राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह समस्तीपुर जिले के हेतलपुर रून्नी गांव के निवासी थे और पिछले 5 वर्षों से यहां किराए पर रहकर ठेकेदारी का काम करते थे।देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर लोगों को शक हुआ, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो