खंडवा: भीषण गर्मी में गायों के लिए कूलर चलवा रहे सेवक, फल-सब्जी और ग्लूकोस पिलाकर कर रहे सेवा
निमाड़ में पडऩे वाली गर्मी को देखते हुए सौ साल पुरानी गणेश गोशाला में गाय माता और गोवंश को गर्मी व उमस से राहत दिलाने विशेष प्रयास किए गए है। यहां गोवंश के लिए जंबो कूलर लगाकर ठंडी हवा का प्रबंध किया गया है। साथ ही गर्मी में गोमाता के लिए विशेष आहार के रूप में फलों को भी शामिल किया गया है। गोशाला की इस पहल को सभी गोभक्तों द्वारा सराहा जा रहा है।