अटेर: उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का बयान, सरकार मुफ्त योजनाएं बंद कर महिलाओं को रोजगार से सशक्त बनाए
Ater, Bhind | Mar 31, 2026 भिंड जिले के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से वायरल हो रहे इस वीडियो में हेमंत कटारे विधानसभा के अंदर बोलते हुए फ्री योजनाओं पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अक्सर लोगों की नाराजगी के डर से खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते।