उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। इसके तहत अब माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बारीकियां सिखाई जाएंगी।