बालोद: करहीभदर में दो मेडिकल दुकान और होटल का ताला तोड़कर 50 हजार से अधिक की चोरी, फिंगरप्रिंट छिपाने के लिए रुमाल का इस्तेमाल
Balod, Balod | Jun 1, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम करहीभदर में देर रात शातिर चोरों ने दो मेडिकल दुकानों और एक होटल को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपए से अधिक की चोरी कर ली। रात करीब 3 बजे नकाब और टोपी पहनकर पहुंचे चोरों ने लोहे की रॉड से शटर और ताले तोड़े तथा दुकानों के भीतर घुसकर नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।