बलिया: WB के सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में शामिल राज सिंह का नाम अंडा दुकानदार को गोली मारने के मामले में भी आया
Ballia, Ballia | May 11, 2026 पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल जिस संदिग्ध शूटर राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है, वह सदर कोतवाली के आनंद नगर का रहने वाला है। पड़ोसियों की मानें तो रविवार देररात गाड़ियों से कुछ लोग आए थे। मोहल्ले के कुछ लोगों से पूछताछ भी की थी। राज की मां जामवंती सिंह पहले ही घर पर ताला लगाकर कहीं चली गई हैं।