बनमनखी: 24 घंटे के भीतर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बाइक व मवेशी चोरी गैंग का किया पर्दाफाश
लगातार बढ़ रही बाइक और मवेशी चोरी की घटनाओं से सहमे शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों को आखिरकार राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से चोरों का आतंक ऐसा था कि लोग अपनी गाड़ियों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर रात भर जागने को मजबूर थे। इसी बीच पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए एक संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमं