सासनी: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में 1 महिला की मौत, अन्य 2 घायलों में 1 को अलीगढ़ रेफर किया गया
Sasni, Hathras | May 15, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के हनुमान चौकी के पास 2 बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे मे बाइक सवार 1 महिला 2 पुरुष सहित 3 लोग घायल हो गए। उपजिलाधिकारी ने अपनी गाड़ी व एंबुलेंस के जरिए राहगीरों की मदद से घायलो को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया।