छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सफनपट्टी में दबंगों द्वारा एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आज 17 अप्रैल दोपहर करीब 1:30 बजे छतरपुर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।