करछना: फत्तेपुर गांव के सामने निर्माणाधीन पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार सभी सुरक्षित
करछना थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के सामने करछना जारी संपर्क मार्ग पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां सुरक्षा मानकों का ध्यान न रखने की वजह से बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मार्ग से गुजरते समय कार चालक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के पास जाकर पलट गया। गालीमत की बात यह रही की कार सवार सभी सुरक्षित बचे।