हटा: कलकुआ में वन विभाग के वॉच टॉवर के पास दिखा बाघ, काफ़ी देर तक सड़क किनारे बैठा, वन विभाग कर रहा निगरानी
Hatta, Damoh | May 10, 2026 हटा ब्लॉक के मड़ियादो वनपरिक्षेत्र के लिए अच्छी खबर सामने आई,यंहा के जंगल अब बाघो से गुलज़ार हो गए,शनिवार रात एक नर बाघ कलकुआ में वन विभाग की निगरानी टावर के पास घाटी में नजर आया,बाघ काफी देर तक सड़क किनारे विचरण करता रहा और लोगों को देखकर बैठ गया जिसके वीडियो भी सामने आए सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पँहुची और निगरानी की