शामली: शामली के नौजल गांव में 2 ट्रांसफार्मरों से लाखों का सामान चोरी, सप्लाई ठप्प होने से किसानों में बढ़ा रोष
Shamli, Shamli | Jun 17, 2026 बुधवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव नौजल क्षेत्र में स्थित 2 ट्रांसफार्मर से लाखों रूपए का सामान चोरी कर लिया है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों किसानों की फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हुई है। किसानों ने पूर्व प्रधान अनिरूद्ध के नेतृत्व में स्थानीय बिजलीघर पहुंचकर अफसरों से समस्या के समाधान की मांग की।