बहराइच: नाजीरपुरा इलाके में युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी
बहराइच जिले के कोतवाली नगर इलाके के मोहल्ला नाजीरपुरा की रहने वाली युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।