बड़ागांव धसान: बड़ागांव: शादी समारोह में डांसर से मारपीट, वीडियो वायरल: पैसे लूटाने पर विवाद; पीड़ित ने 65 हजार छीनने का लगाया आरोप
टीकमगढ़ के नगर परिषद बड़ा गांव धसान थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा की महिला डांसर और उसके सहयोगी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना कल दिन शनिवार रात की है, जिसका वीडियो आज दिन रविवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। थाना प्रभारी ने बताया की वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है कि क्या मामला था।