भोगनीपुर: बढ़ौली मोड के निकट दो बाइक टकराने से पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
भोगनीपुर के बढ़ौली गांव मोड़ के निकट झांसी कानपुर हाइवे पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार कालपी जालौन के इकराम उनके पुत्र सलमान व दूसरी बाइक सवार भोगनीपुर के असेवा के राहुल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।