चंदौली: पड़ाव चौराहे के पास पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 50 लाख रुपए की हिरोइन बरामद
चंदौली जनपद की मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव चौराहे के पास पुलिस ने रविवार दोपहर दो तस्करों को 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी बाराबंकी के निवासी हैं और सब्जी के झोले में हेरोइन छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की, अभियान लगातार जारी है।