तहसील संडीला पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।