बसंतपुर: कोसी नदी के जलस्तर में कमी, डिस्चार्ज 1,15,670 क्यूसेक स्थिरवस्था में किया गया दर्ज, DM ने प्रयोगशाला का किया निरीक्षण
नेपाल के पहाड़ी और तटीय क्षेत्र में हुए बारिश के बाद सोमवार को कोसी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो गई थी जिससे जलस्तर 1,86,385 क्यूसेक बढ़ते क्रम में पहुंच गया था और कोसी बराज के 22 फाटकों को भी खोल दिया गया था. अचानक बढ़ते जलस्तर के बाद डीएम और एसपी ने कोसी बराज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था. हालांकि कोसी नदी के जल अधिग्रहण नेपाल स्थित बराहक्षेत्र मे