कटनी नगर: खिरहनी ओवरब्रिज के गर्ग चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर लोहे की रॉड से हमला
कोतवाली थाना अंतर्गत खिरहनी ओव्हर ब्रिज के गर्ग चौराहा एंड की एप्रोच रोड पर एक युवक की बेरहमी से कुछ युवक लोहे की रॉड से पीट रहे है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना आज गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही। खुले आम हुई इस तरह हुई मारपीट से शहर में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है।