कन्नौज: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, कर्मियों को दिलाई शपथ।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। इस कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट का पूरा स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। जिले में सर्वप्रथम जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर तिरंगा फहराया जाने की प्रथा रही है। शुक्रवार को सुबह 8:30 पर जिलाधिकारी की ओर से ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम भी हुए।