कन्नौज: मकरंदनगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्यक्रमों को लेकर दी गई जानकारी।
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 से 30 जनवरी के बीच कार्यक्रमों के आयोजित होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असम में राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस पदाधिकारी विजय मिश्र ने कहा राहुल जी जनता के दुख दर्द जानने को ठंड में निकले हैं, इससे पहले भी उन्होंने ने यात्रा की।