कन्नौज: चिरैयागंज व पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी की महिलाओं ने बिजली की समस्या को लेकर पॉवर हाउस के बाहर किया प्रदर्शन
गुरूवार को कन्नौज शहर की चिरैयागंज और पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी निवासी महिलाओं ने बिजली की समस्या को लेकर पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि बीते 10 दिनों से कॉलोनी में लाइट नहीं आ रही, जिससे उन लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब संबंधित अधिकारी को समस्या बताई जाती है तो वह टाल-मटोल करने लगते हैं।