कन्नौज: अभ्युदय योजना की निशुल्क कोचिंग से PCS परीक्षा पास करने वाले 19 अभ्यर्थियों को शहर में मंत्री असीम अरुण ने दी बधाई
अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग से प्रदेश में पीसीएस परीक्षा में 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। कन्नौज में गुरुवार को मंत्री असीम अरुण ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। मंत्री ने कहा, हम लोग इसमें निरंतर सुधार कर रहें है, ऑनलाइन और क्लास रूम में पढ़ाई होती है। जिसके लिए डिवाइस और इंटरनेट भी दिया जाता हैं।