अररिया: हयातपुर दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 12, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के हयातपुर वार्ड संख्या 15 में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला मोहम्मद अयूब की पत्नी नगमा बताई जा रही है.