अररिया: गैयारी में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में भाई-बहन घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 12, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी के वार्ड-12 में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फ़ानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल दोनों भाई-बहन का इलाज किया जा रहा है।