अररिया: दियारी मे एक्सीडेंट को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 11, 2024 अररिया सदर थाना क्षेत्र के दियारी में एक किशोरी को बाइक सवार ने टक्कर मार घायल कर दिया। जब घायल किशोरी के नाना हारूण ने किशोरी के इलाज के लिए बाइक सवार को कहाँ तो उसने किशोरी के नाना को पीटकर जख्मी कर दिया है । जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया ।