अररिया: अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत परिजनों के बीच मचा कोहराम
Araria, Araria | Mar 12, 2024 अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना रेल थाना जोगबनी को दी गई। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची जोगबनी रेल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया.