टिब्बी: साबुआना में संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसान गोष्ठी, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के गुर
कृषि विज्ञान केंद्र, संगरिया द्वारा गांव साबुआना में "उर्वरकों का संतुलित उपयोग अभियान" के तहत किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें 58 किसानों और ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अनूप कुमार ने मिट्टी जांच के आधार पर खाद के संतुलित उपयोग की जानकारी दी