हज़ारीबाग: हजारीबाग में झारखंड एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन संपन्न
हजारीबाग में 14 जून को आयोजित झारखंड एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025 में 150 से अधिक शिक्षक शामिल हुए। ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों को ‘अवार्ड ऑफ एप्रीसिएशन’ से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डिजिटल शिक्षा और इंडस्ट्री से जुड़ी जरूरतों पर जोर दिया। आयोजन सफल रहा।